बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर मामला दर्ज 

 

* पुलिस के माना करने पर पुलिस से विवाद करना पड़ा मंहगा, विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार आरोपी पहुंचे जेल

 

नवभारत न्यूज

चुरहट 3 फरवरी। बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाना कुछ लोगों को उस वक्त भारी पड़ गया जब पुलिस मौके पर पहुंचकर डीजे को जप्त करते हुए मामला दर्ज कर दिया। चुरहट थाना पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2025 की शाम करीब 4 बजे पुलिस कालोनी के समीप कुछ लोग पिकअप क्रमांक एमपी 53 जीए 3815 में डीजे रखकर काफी जोर से बजाकर कोलाहल मचाते हुए नाच रहे थे। इस वजह से आसपास के लोगों को काफी व्यवधान पहुंच रहा था। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों को भी तेज आवाज में डीजे बजाने से काफी दिक्कतें हो रही थी। यह सूचना मिलने पर चुरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आर्यन पटेल निवासी मिसिरगवां, प्रकाश पटेल निवासी मिसिरगंवां एवं कार्तिक पटेल रामनगर काफी तेज डीजे बजाते हुए नाच रहे थे। पुलिस ने जब डीजे बजाने के संबंध में अनुमति से संबंधित कागजात मांगा तो उनके द्वारा कहा गया कि नहीं है। पुलिस ने जब डीजे बजाने से मना किया तो तीनों लोग अकडऩा शुरू कर दिए। वहीं पुलिस कर्मियों को ही गाली-गलौच देते हुए लपट पड़े। शासकीय कार्य में अवरोध डालते हुए पुलिस कर्मियों से घंूसा से मारपीट की। हल्ला गुहार मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। चुरहट थाना में तीनों आरोपियों के विरुद्ध मप्र कोलाहल अधिनियम की धारा 15, 132, 121, 221, 351 (3), 3(5) बीएनएस के तहत आपराधिक मामला पंजीबद्ध करते हुए डीजे को जप्त करने की कार्यवाही की। इस मामले को लेकर डीजे बजाने वालों की ओर से एक वीडियो भी वायरल किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी के विदाई समारोह को लेकर डीजे बजाकर कुछ लोगों द्वारा उत्साह प्रदर्शित किया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा मनमानी कार्यवाही की गई है।

 

इनका कहना है

 

चुरहट में पुलिस कॉलोनी के नीचे कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के अपरान्ह करीब 4 बजे काफी तेज आवाज में डीजे बजाकर भारी कोलाहल किया जा रहा था। जिसके चलते आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। वहीं परीक्षा नजदीक होने से छात्रों को भी पढऩे में दिक्कतें हो रही थी। इस मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

पुष्पेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी चुरहट

Next Post

चुरहट पुलिस नें मेले मे गुम हुए 5 बच्चों को ढूंढ़कर 

Mon Feb 3 , 2025
माता -पिता को किया सुपुर्द परिजन हुए गदगद, नम आंखों से पुलिस का साधुवाद कर हुए रवाना   चुरहट/बढ़ौरा 3फरवरी । चुरहट पुलिस नें आज बसंत मेले मे बढ़ौरा शिव मंदिर परिसर से गुम हुए 05 बच्चों को त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के माता- पिता को ढूंढ़कर बच्चों को […]

You May Like