सड़क हादसे में बाइक सवार 4 युवक गंभीर घायल

सतना: सतना-पन्ना मार्ग पर सितपुरा प्लाई फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभी तौर पर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना से पन्ना जा रही एक स्लीपर बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 23 साल के अंकुर अहिरवार का पैर कटकर सड़क पर गिर गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चारों युवक नागौद से बाइक पर सतना की तरफ आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। बस अंकुर के पैर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई, जिससे उसका पैर कट गया। अंकुर के साथ प्रांशु वर्मा (22), तबरेज अहिरवार (24) और चंदन अहिरवार (23) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बस की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

राहगीरों ने दी सूचना

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सतना पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रीवा रेफर कर दिया गया।

बस लेकर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक बस लेकर नागौद की तरफ भाग गया। नागौद थाना पुलिस ने अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घायल चारों युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा गांव के रहने वाले हैं। वे सभी आपस में दोस्त हैं। परिजनों ने बताया कि चारों रविवार को घर से निकले थे।

Next Post

कुएं में मिला अधेड़ का शव

Tue Sep 15 , 2026
सतना :अपनी बहन घर पहुंचकर रात्रि भोज के बाद भाई अचानक लापता हो गए वहीं अगले दिन सुबह उनका शव कुएं में पड़ा मिला.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद क्षेत्र अंतर्गत लालपुर निवासी 56 वर्षीय राम प्रकाश कुशवाहा, कंचनपुर श्यामनगर में स्थित अपने बहन के घर पहुंचे थे. बताया […]

You May Like