कुएं में मिला अधेड़ का शव

सतना :अपनी बहन घर पहुंचकर रात्रि भोज के बाद भाई अचानक लापता हो गए वहीं अगले दिन सुबह उनका शव कुएं में पड़ा मिला.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नागौद क्षेत्र अंतर्गत लालपुर निवासी 56 वर्षीय राम प्रकाश कुशवाहा, कंचनपुर श्यामनगर में स्थित अपने बहन के घर पहुंचे थे. बताया गया कि रविवार को रात्रि भोज के बाद वे अचानक लापता हो गए. परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

वहीं अगले दिन सुबह जब लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में जूते उतराते नजर आए. लिहाजा शंका के आधार पर कुएं में तलाश शुरु की गई. कुछ देर तक कड़ी मशक्कत करने के बाद राम प्रकाश का शव कुएं से बरामद कर लिया गया. यह देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

Next Post

सीलिंग की साख पर प्रश्न चिन्ह: सील साक्षी ढाबे में चल रही थीं गतिविधियां, नगर निगम आयुक्त से शिकायत

Tue Sep 15 , 2026
भोपाल: आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई पर अब सील किए गए प्रतिष्ठानों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. नीलबड़-भदभदा क्षेत्र के साक्षी ढाबे को निगम ने सील किया था, लेकिन 13 सितंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में ढाबा संचालित […]

You May Like