इंदौर के गुमशुदा युवक की लाश शिप्रा नदी से मिली, हुई शिनाख्त

उज्जैन। बुधवार शाम शिप्रा नदी से मिली लाश इंदौर के लापता युवक की होना सामने आई है। गुरुवार को उज्जैन पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का होना सामने आ रहा है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार करीब 5 बजे रामघाट पर राणोजी की छत्री के सामने कुछ श्रद्धालु स्नान कर रहे थे तभी कुछ लोगों को लाश तैरती नजर आई। उन्होंने चिल्लाया तो मौके पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवान पहुंचे और स्थानीय तैराकों की मदद से बॉडी को बाहर निकला। मृतक की जेब से चश्मा के कवर में कुछ रुपए, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, वोटर आईडी और गाड़ी की चाबी मिली है। लाश करीब एक-दो दिन पुरानी है और जिसके हाथ-पैर अकड़ गए हैं। आधार एवं वोटर आईडी कार्ड में मृतक का नाम विमल पिता कुंवर सिंह यादव लिखा था। जो शांतिनगर, छोटा बांगड़दा, इंदौर का रहने वाला था। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई दीपक यादव ने बताया विमल करीब 25 दिनों से लापता था। उसके घर से जाने के अगले दिन इंदौर के एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। थोड़े समय से उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। पहले वह स्कूल बस में कंडक्टर था। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। वह उज्जैन कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।

Next Post

मिसरोद कांड: होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को दूसरे के साथ पकड़ा, जमकर मारपीट के बाद घर में किया कैद

Thu Apr 16 , 2026
भोपाल। मिसरोद इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ होटल में मिलने पर मारपीट कर दी. आरोप है कि गुस्साए प्रेमी और उसके परिजनों ने प्रेमिका को अपने घर पर बंधक भी बनाया. प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर […]

You May Like