हथियार दिखाकर किसान की जमीन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता

ग्वालियर:तहसील डबरा के ग्राम रायपुर से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बघेल समाज के कुछ लोगों पर पीड़ित किसान केशव शर्मा और रामलखन शर्मा की निजी स्वामित्व की भूमि पर जबरन और अवैध रूप से कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है।पीड़ित किसान केशव शर्मा और रामलखन शर्मा ने भानु बघेल, उमेश बघेल और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी जान-माल को खतरा है और अगर जल्द ही प्रशासन ने इस अवैध कब्जे को नहीं हटवाया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाएगा।

Next Post

टॉकीज तिराहा पार्किंग में खड़ी कारों में तोड़फोड़

Thu Jun 25 , 2026
दमोह: दमोह शहर के टॉकीज तिराहा स्थित देर रात पार्किंग में खड़ी तीन-चार कारों को अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारों के कांच फोड़ दिए। घटना के बाद कार चालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके […]

You May Like