घर सूना छोड़कर शादी में जाना पड़ा महंगा

भैरुंदा। तहसील क्षेत्र के गांव नंदगांव में बीतीरात बेखौफ चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. परिवार मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था. जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के अनुसार ग्राम नंदगांव निवासी देवीसिंह भाटी अपने परिवार सहित सुबह करीब 9 बजे रिश्तेदारी में सिवनी मालवा के रेडा भांगिया गांव गए हुए थे. घर के सूने होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दिन में ही सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि मु य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों में रखे करीब 1 किलो चांदी, 40 तोला सोना तथा 35 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया. परिजनों के अनुसार चोरी गए आभूषणों व नकदी की कुल कीमत 65 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. दोपहर करीब 3 बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौटे और घर का सामान बिखरा हुआ व कीमती सामान गायब देख उनके होश उड़ गए. एसडीओपी रोशन कुमार जैन पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. हालांकि पुलिस ने अभी तक चोरी गई कुल राशि और जेवरातों की कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. देर शाम तक इस मामले में आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज होने की प्रक्रिया जारी रही. एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि मामले में एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. जो सुबह मौके पर साक्ष्य एकत्र करेगी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं. गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.

 

Next Post

श्रीकृष्ण जन्म की कथा से गूंज उठा तारा रोड़ा, हाथी घोड़ा पालकी के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Thu Feb 19 , 2026
इटारसी। ग्राम तारा रोड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्म की अलौकिक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास देवी रत्नमणि द्विवेदी ने श्रीकृष्ण अवतार की महिमा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया। कथा पंडाल में हाथी घोड़ा पालकी, […]

You May Like