सतना:मैहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 315 बोर का कट्टा और जिंदा करतूत बरामद किया है.पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन एवम थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया ।
मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम परसवाही क्षेत्र में घेराबंदी कर शाहिल यादव (19 वर्ष) निवासी परसवाही को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने उक्त हथियार वीरेंद्र यादव (25 वर्ष) निवासी दलदल, जिला सतना से प्राप्त होना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें उपजेल मैहर भेज दिया गया
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक विजय सिंह परस्ते, सउनि अनिल त्रिपाठी, सउनि हरीलाल वर्मा, सउनि राजू निपाने, आरक्षक सुरजीत सिंह एवं आरक्षक गुड्डू यादव।
