फांसी के फंदे पर झूली किशोरी

सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के पड़री राजा टोला में आज गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के अनुसार शिवप्रसाद सिंह गोड़ निवासी पड़री राजा टोला ने सूचना देते हुये बताया कि बेटी अर्पिता सिंह घर में अकेली थी। परिवारजन इधर-उधर थे। उसने जहां सुना घर पा कर अर्पिता ने कमरे के अंदर छत में पट्टी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

व्यारमा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गैसाबाद में शोक की लहर

Thu Aug 6 , 2026
हटा/दमोह। गैसाबाद थाना क्षेत्र के जलखण्डी के पास व्यारमा नदी में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान सक्षम जैन पिता- चक्रेश जैन के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्षम अपने दोस्तों […]

You May Like