पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार बंद हुआ रुपया

मुंबई, 18 मई (वार्ता) रुपये में गिरावट का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और पहली बार बाजार बंद होते समय एक डॉलर 96 रुपये के ऊपर बोला गया।

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 39 पैसै टूटकर 96.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो इसका अब तक का निचला बंद भाव है। इससे पहले, बीच कारोबार में यह 96.3950 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक उतर गया था।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 17 पैसे की गिरावट में 95.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज 38 पैसे नीचे 96.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 96.12 रुपये प्रति डॉलर तक गया, लेकिन फिर दबाव में आ गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.3 प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।

Next Post

ईडी ने गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की लगभग 700 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Mon May 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े 700.27 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को बताया कि कुर्क की गई इन संपत्तियों में मुंबई के वर्ली इलाके में […]

You May Like