नयी दिल्ली, दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव गिरकर ₹1,52,160 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं एमसीएक्स पर आज सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
भारत के घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार (3 सितंबर) को देश के कई प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 3 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव फिसलकर 152160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इससे एक दिन पर 2 सितंबर को राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई और 3 स्पताह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया। इस गिरावट के पीछे मध्य एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई को माना जा रहा है।
MCX पर सोने-चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें, तो आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। गुरुवार को MCX पर सोने के भाव में 0.88 प्रतिशत का उछाल आया है। सुबह करीब 9:30 बजे सोना 1,53,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी की कीमतों में 1.08 प्रतिशत की तेजी आई है। चांदी आज 2,38,829 प्रति किलो की कीमत पर कारोबार कर रहा है। चांदी में यह पिछले कुछ दिनों में आई सबसे अधिक तेजी है।
