आर्म्स सप्लायर की तलाश में फिर यूपी जाने की तैयारी में पुलिस

जबलपुर : शहर के कुख्यात बदमाश दरोगा और उसके साथी को 170 कारतूस बेचने वाले सप्लायर भोला मामा की तलाश में पुलिस एक बार फिर यूपी में छापेमारी की तैयारी में है । हालांकि इसके पहले पुलिस ने छापेमार की थी। हवा में लटठ घुमाने के बाद दबिश दी थी लेकिन बैरंग लौट आई थी ।विदित हो कि क्राइम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहतरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करते हुए 25 जनवरी को कटनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीके 6302 को रोका था। इसके साथ ही दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे 25 वर्ष निवासी महाराजपुर और आदर्श बेन 22 वर्ष, निवासी सुहागी को हिरासत में लिया था।

तलाशी लेने पर विशाल पाण्डे की कमर से एक देशी पिस्टल और डैशबोर्ड से 160 (32 बोर) कारतूस मिले थे जबकि आदर्श बेन के पास से 10 (315 बोर) के कारतूस बरामद हुए थे। विशाल पाण्डे उर्फ दरोगा अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ अधारताल, पनागर, कुण्डम, माढोताल में 1 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे कारतूस उत्तर प्रदेश के बांदा से भोला मामा नामक व्यक्ति से 80,000 रुपये में खरीदकर लाए थे। इसमें विशाल ने 72,000 और आदर्श ने 8,000 रुपये का निवेश किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था इसके बाद एक टीम बांदा छापेमारी के लिए रवाना हुई लेकिन सप्लायर पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका था। अब पुलिस की टीम एक बार फिर से अवैध हथियारों, कारतूसों की खरीद-फरोख्त के कारोबारी की तलाश में यूपी जाने की तैयारी में है। जिसके पकड़े जाने के बाद आम्र्स कारोबारी से जुड़े बड़े राज खुल सकते है ।

Next Post

यूएई ने इराक में अपने दूतावास पर हमले की कड़ी निंदा की

Tue Mar 10 , 2026
अबू धाबी, 10 मार्च (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में अपने महावाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर किए गए एक आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को […]

You May Like

मनोरंजन