ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने फूलबाग स्थित संविधान निर्माता अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब को हमेशा सम्मान देने का काम किया।
देश में दो प्रकार की विचारधारा है। एक परिवार वाली विचारधारा, भ्रष्टाचार वाली विचारधारा और एक राष्ट्रवादी विचारधारा, एक सामाजिक समरसता वाली विचारधारा जो सबका साथ सबका विश्वास और सब का विकास को लेकर चलने वाली विचारधारा है। एक विचारधारा ऐसी है जो परिवार को, भ्रष्टाचार को और जितने भी देशद्रोही है उनको समर्थन करने वाली है।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने नारा दिया था कि हम गरीबी हटाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका, लेकिन जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनने लगी तब अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग कांग्रेस से हटकर भाजपा से जुड़ने लगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया, हरीश मेवाफरोश, पप्पू बडौरी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
