
रीवा। घर से शौच के लिए निकले एक युवक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई. घटना के कुछ ही देर बाद युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और निरीक्षण कर मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलखन निवासी धीरज कोल पिता लालू कोल उम्र 23 वर्ष सुबह घर से शौच के लिए निकला था. बताया गया है कि घर के पास ही वह नहर में शौच क्रिया के लिए गया था इसी दौरान अचानक नहर में गिर गया. मृतक की चप्पल और मोबाइल नहर के बाहर पड़े मिले इसके बाद लोगों को उसके नहर में गिरे होने की आशंका हुई. स्थानीय लोगों ने जब तलाश शुरू की तो कुछ ही घंटो बाद युवक का शव नहर के अंदर मिल गया जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है और शव को पीएम के लिए सिरमौर अस्पताल भेजा गया.
