
शुजालपुर। शहर की यातायात व्यवस्था पुरी तरह बेलगाम हो चुकी है, फोरलेन मार्ग व मंडी क्षेत्र में चोड़ी सडक़े होने के बाद भी सुबह 10 से शाम 7 बजे तक वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है. जिन सडक़ों पर वाहनों को चलना चाहिए वहां पर अस्थाई अतिक्रमण व वाहनों की पार्किंग के कारण यह स्थिति निर्मित हो रही है. पिछले एक माह से परेशानी काफी बढ़ गई और आने वाले दिनों में यातायात का दबाव और अधिक होगा क्योकि शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में बाजारों में वाहनों का आवागमन अधिक होगा. मंडी क्षेत्र स्थित एमजी रोड, टैम्पों चौराहा, लोहिया मार्ग, उपाध्याय मार्ग, दिगम्बर जैन मंदिर रोड, श्रीनगर कॉलोनी सहित पुलिस चौकी चौराहे पर हर आधे घंटे में जाम की स्थिति बनती है. जिसमें अपातकालीन सेवाएं भी फं सती है क्योकि शहर में संचालित एक मात्र शासकीय अस्पताल तक आने व जाने के लिए एमजी रोड का ही उपयोग किया जाता है. पुलिस चौकी तिराहे पर रेलवे गेट लगने के साथ ही जाम लग जाता है और फोरलेन मार्ग सहित एमजी रोड पर वाहनों के चक्के थम जाते है. प्रमुख मार्गाे पर हाथ ठेलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, ठेले वाले भी सडक़ से नीचे व्यापार करने के स्थान पर सडक़ों पर ही ठेले लगाते है. अगर बडे वाहनों का प्रवेश पुलिस चौकी चौराहे से अंदर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक बंद रखना चाहिए. साथ ही इंदौर, उज्जैन व भोपाल से प्रतिदिन विभिन्न सामग्रियां लेेकर जो ट्रक शहर में आते है उनका सामान दुकानों के सामने उतारा जाता है उस पर भी रोक लगना चाहिए.
