गाली देने से रोका तो दंपति पर हमला, दुकान में तोड़फोड़

इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में दुकान के सामने गाली देने से मना करने पर बदमाश ने दंपति पर हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। बीचबचाव करने आए युवक से भी मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर पालदा निवासी सुनील जायसवाल की शिकायत पर संजू नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुनील ने बताया कि संजू दुकान के सामने गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट की और दुकान का सामान तोड़ दिया। सुनील की पत्नी व अन्य लोग जब बीच में आए तो उनसे भी झूमाझटकी व मारपीट की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Next Post

एसपी ने दमोह शहर और हटा नगर का किया निरीक्षण

Fri Jul 25 , 2025
दमोह/हटा: 24-25 जुलाई की दरमियानी रात पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा दमोह अनुभाग के थाना कोतवाली, थाना दमोह देहात,ज़िला अस्पताल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया व ड्यूटी में लगे सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारियों को मार्गदर्शित किया.औचक निरीक्षण में थाना हवालात, सीसीटीएनएस पोर्टल, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध पंजी को चेक कर […]

You May Like