रुघनाथपुरा में झाडिय़ों में छिपा मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रतनगढ़। ग्राम रुघनाथपुरा में शनिवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत की मेड़ के पास झाडिय़ों में छिपे एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, किशनलाल पिता मथुरालाल भांभी के खेत के पास झाडिय़ों में अजगर दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बापूलाल दायणा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रतनगढ़ की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए करीब 8 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को वन विभाग के शासकीय वाहन के माध्यम से वन परिक्षेत्र रतनगढ़ के जंगल में ले जाकर सुरक्षित और स्वस्थ अवस्था में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्राधिकारी बापूलाल दायणा, वन रक्षक नितेश रावत, सुरक्षा श्रमिक सत्यनारायण एवं धर्मराज गुर्जर तथा वाहन चालक बालकिशन की भूमिका रही। वहीं स्थानीय ग्रामीण रमेश, सौरभ, करण, रतनलाल और राजू ने भी वन विभाग की टीम का सहयोग किया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित पहुंचाया गया।

Next Post

‘घंटा बीजेपी को फायदा होगा’, राहुल के दौरे पर रागिनी नायक का विजयवर्गीय को पलटवार

Sat Sep 5 , 2026
इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर कि राहुल गांधी के इंदौर आने से भाजपा को फायदा होगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया। इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नायक ने कहा, “घंटा बीजेपी को फायदा होगा।” जातिगत जनगणना […]

You May Like