
कटनी। जिले में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में पेड़-पौधे और बिजली लाइनें प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देवगांव में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को अस्थायी राहत मिली। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
