पांढुरना:प्रदेशवासियों को नशे से दूर रखने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बुधवार को नगर जिला मुख्यालय के नगर पालिका मैदान से जागरूकता रैली निकाली गईं, जिसमें स्वयं जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार, एएसपी मनकामना प्रदास,एसडीओपी बृजेश भार्गव ,एसडीएम श्रीमती अलका एक्का सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों म छात्र छात्राए बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
रैली तथा बनाई गई मानव श्रंखला के दौरान सभी ने आम लोगों से नशे दूर रहने की विनम्रता पूर्वक अपील करते नजर आए, वही इस दौरान अधिकारियों द्वारा नशे के सेवन करने से शरीर पर विपरीत असर पड़ने तथा परिवार मे कलह निर्माण होने ,परिवार बिखरने की बात कह सभी को नशे से दूर रहने की अपील की ।
