रैकेट फेंकने के लिए नोरी ने मांगी माफी

ऑकलैंड, (वार्ता) कैमरून नोरी ने ऑकलैंड क्लासिक में फेकुंडो डियाज अकोस्टा से सीधे सेट में पिछड़ने के बाद हताशा में अपना रैकेट फेंका जो कि गलती से एक दर्शक को लगा और उन्होंने इसके लिए माफी मांगी।

यह घटन उस समय हुई जब अर्जेंटीना के फाकुंडो डियाज अकोस्टा से सीधे सेट में 6-2, 5-3 से पिछड़ने पर नोरी ने हताशा अपना रैकेट फेंका जोकि बॉक्स में बैठक एक महिला को जा लगा। अम्पायर ने नोरी को चेतावनी दी। नोरी को इस मुकाबले में 6-2, 6-3 से हरा मिली।

मैच के बाद नॉरी ने कहा, “मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था और ऐसा करना मेरे स्वभाव में बिलकुल भी नहीं है। मैं अपने इस व्यवहार के माफी मांगता हूं।”

 

Next Post

स्पाई थ्रिलर जी2 में काम करती नजर आयेंगी वामिका गब्बी

Wed Jan 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री वामिका गब्बी स्पाई थ्रिलर फिल्म जी2 में काम करती नजर आयेंगी। विनय कुमार सिरिगिनीदी निर्देशित बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर जी2 में अदिवी शेष की मुख्य भूमिका है।इस महत्वकांक्षी पैन इंडिया एक्शन फ्रैंचाइज़ में उनके साथ इमरान हाशमी के साथ वामिका गब्बी भी शामिल हैं। मेकर्स ने वामिका की […]

You May Like