जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, छह मंत्रियो को मिला टिकट

पटना,15 अक्टूबर (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमे वर्तमान सरकार के छह मंत्रियों और चार महिलाओं को स्थान मिला है।

तमाम जद्दोजहद और सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में झगड़े के बीच जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर कर दी है। इस सूची में बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बाहुबली अनंत सिंह के साथ बिहार सरकार के छह मंत्रियो विजय चौधरी,रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी,श्रवण कुमार, सुनील कुमार और मदन सहनी के नाम शामिल हैं।

इस सूची में चार महिलाओ मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूति पुर से सीमा कुशवाहा को टिकट दिया गया है। जदयू की पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नही है।

जदयू कार्यालय से जारी सूची के अनुसार उमीदवारों की सूची इस प्रकार है-
आलमनगर विधानसभा से नरेन्द्र नारायण यादव, बिहारीगंज से
निरंजन कुमार मेहता, सिंहेश्वर (अजा)से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से
श्रीमती कविता साहा, सोनबरसा (अ.जा.)से रत्नेश सादा, महिषी से
गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरंभगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से श्रीमती कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा (अ०जा०)से आदित्य कुमार, काँटी से
ई० अजीत कुमार, कुचायकोट से
अमरेन्द्र कुमार पांडेय, भोरे (अ.जा.)से
सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह,जीरादेई
भीषम कुशवाहा, रघुनाथ पुर से
विकास कुमार सिंह उर्फ जीशुसिंह,
बड़हरिया से श्री इन्द्रदेव पटेल,महराजगंज से हेम नारायण साह, एकमा से धुमल सिंह, माँझी से
रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल राय,
वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर (अ.जा.) से महेन्द्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर (अ.जा.)से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से डा० मांजरीक मृणाल, समस्तीपुर से श्रीमती अश्वमेघ देवी,मोरवा से
विद्यासागर सिंह निषाद,सरायरंजन से
विजय कुमार चौधरी,विभूतिपुर से
श्रीमती रवीना कुशवाहा,हसनपुर से
राज कुमार राय, चेरिया बरियारपुर से
अभिषेक कुमार, मटिहानी से
राजकुमार सिंह,अलौली (अ.जा.)से
रामचंद्र सदा, खगड़िया से
बब्लू मंडल, बेलदौर से पन्ना लाल पटेल, जमालपुर से नचिकेता मंडल,
सूर्यगढ़ा से रामानन्द मंडल, शेखपुरा सेरणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से
डा० कुमार पुष्पंजय, अस्थावाँ से
जितेन्द्र कुमार,राजगीर (अ.जा.) से
कौशल किशोर, इस्लामपुर से
रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, नालन्दा से
श्रवण कुमार, हरनौत से हरिनारायण सिंह, मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी (अ.जा)से श्याम रजक,मसौढ़ी (अ.जा.) से अरुण माझी, संदेश से राधाचरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह और राजपुर (अ.जा.) से संतोष कुमार निराला ।

Next Post

नहर टेल क्षेत्र के किसानों ने जल संकट को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed Oct 15 , 2025
नटेरन: नटेरन तहसील अंतर्गत नहर टेल क्षेत्र के किसानों ने अपनी सिंचाई संबंधी समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार पीयूष जैन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि संजय सागर बाँध परियोजना की नहर समय पर शुरू नहीं होने से उन्हें हर वर्ष पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।किसानों […]

You May Like