गाय चराने को लेकर हत्या, अटेर के रुदौली गांव में पिता-पुत्र ने की वारदात

भिंड: जिले के अटेर थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में गाय चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हत्या में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, गांव का कैलाश बाल्मीकि अपने खेत के पास गाय चराने गया था। इसी दौरान गांव के ही जसरथ बाल्मीकि और उसके पुत्र लाखन बाल्मीकि से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने कैलाश की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन और ग्रामीण उसे अटेर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान कैलाश की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। सूचना मिलने पर अटेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी जसरथ वाल्मीकि और लाखन बाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

दोपहिया और चार पहिया वाहनो की डिग्गी खुलवाकर चैकिंग

Mon Nov 3 , 2025
भिंड: एसएसपी डॉ असित यादव के निर्देश पर भिंड के इंदिरा गांधी चौराहे पर निरीक्षक गोपाल सिंह सिकरवार ने मय पुलिस फोर्स के सघन चेकिंग की। दो पहिया और चार पहिया वाहनो की डिग्गी सीट बेल्ट एल्कोहल की चैकिंग के साथ ही संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गई। भिंड […]

You May Like