मोबाइल के जरिए खाते से 60 हजार रुपये पार, महिला साइबर ठगी की शिकार

ग्वालियर: आंतरी थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात ठग ने उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लधवाया गांव निवासी रानी गौड़ (26) ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को उसके मोबाइल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर उपनिरीक्षक रमेश कुशवाह को विवेचना सौंपी है। पुलिस लोगों से किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी साझा नहीं करने की अपील कर रही है।

Next Post

पुराना पावर हाउस चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 5 , 2026
सतना: शहर के पुराना पावर हाउस क्षेत्र में स्थित एक सूने घऱ मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी करने वाले आरोपियो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरो द्वारा चुराये गये सोने चांदी के जेवरात व नगदी को बरामद पुलिस ने बरामद करने का दावा किया […]

You May Like