देवास के नए एसपी आदित्य मिश्रा ने संभाली कमान, बोले- पुलिस को दोस्त समझें नागरिक

देवास। जिले के नए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने शनिवार को देवास एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।

पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना प्राथमिकता-

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि देवास के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा का भरोसा मिलना चाहिए। पुलिस की वर्दी देखकर लोगों में डर नहीं, बल्कि विश्वास पैदा होना चाहिए। नागरिक पुलिस को अपना मित्र समझें और अपनी समस्याएं बेझिझक सामने रखें, इसी सोच के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व में पदस्थ अधिकारियों ने जनहित और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जो अच्छे कार्य किए हैं, उन्हें निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। शासन की नीतियों के अनुरूप सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जिले की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चंदाना-बिंजाना में शराब कांड को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी मिश्रा ने कहा कि मामले में तत्काल कार्रवाई की गई थी। फिलहाल एडिशनल एसपी के मार्गदर्शन में पूरे प्रकरण की जांच जारी है। जांच के दौरान यदि कोई नए तथ्य या अन्य पहलू सामने आते हैं तो उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जर्मनी में शिक्षा और महंगाई के मुद्दे पर हजारों युवाओं का प्रदर्शन

Sat Oct 31 , 2026
बर्लिन, 31 अक्टूबर (वार्ता) इटली और फ्रांस सहित यूरोप के कई देशों में फैला जेन-ज़ी प्रदर्शन शनिवार को जर्मनी पहुंच गया। जर्मनी के कई शहरों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जीवनयापन की कम लागत की मांग को लेकर हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। यूरोप के अन्य देशों में हुए […]

You May Like