सतना: शहर के पुराना पावर हाउस क्षेत्र में स्थित एक सूने घऱ मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी करने वाले आरोपियो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरो द्वारा चुराये गये सोने चांदी के जेवरात व नगदी को बरामद पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है।सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को फरियादी विपुल जैन निवासी आस्था कुटी पुराना पावर हाउस के पास के द्वारा रिपोर्ट किया गया कि वे दोपहर 03.00 बजे अपने घर मे ताला लगाकर परिवार के साथ इचौल उचेहरा घूमने चला गए थे।
जब रात्रि मे वापस आकर देखा तो घर के अन्दर आलमारी खुली पडी थी व उसमे रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रखी रकम नही थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना से संबधित प्रत्येक पहलुओ पर कडी से कडी जोडते हुये सीसीटीवी फुटेज व सायबर सेल सर्विलांस के मदद से आरोपियो को चिन्हित किया। जिसके चलते आरोपी ताहिर खान 19 वर्ष निवासी परवाखेडा कैपिटल सिटी भोपाल को पकडकर पूछताछ की गई।
उसने बताया कि उसके द्वारा चोरी की गई और चुराया गया माल लेकर सतना से छतरपुर बस मे बैठकर गया। जिसके बाद छतरपुर से फिर से बस मे बैठकर भोपाल गया। वहा पहुचकर पूर्व से परिचित दोस्त इमरान व फराज खान को चोरी किया गये सोने चांदी के जेवरात औने पौने दाम मे बेच दिया। लिहाजा आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जो प्रकरण मे अन्य लोगो के संलिप्त होना बताया गया। जिनकी पता तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियो के पास से कुल 1894000 रू का चोरी गया सामान जप्त किया गया ।
