भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वनों के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों से इनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि वन हमारे अस्तित्व और अर्थव्यवस्था की मूल आधारशिला हैं और इनके बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
सीएम ने कहा कि प्रकृति की सेवा को प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझे और सह-अस्तित्व की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वनों को बचाना और बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और हर स्तर पर हरित क्षेत्र के विस्तार में योगदान दें।
