भाजपा ने लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए अपने सदस्यों को जारी किया व्हिप

नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके शुक्रवार को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।

पार्टी ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। शुक्रवार को सदन में केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए अनुदान की मांगों एवं वित्त विधेयक को पारित कराया जाएगा।

पार्टी ने अपने पत्र में कहा, “लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए विचार किया जाएगा। इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।”

कल आम बजट को पूर्ण रूप से पारित किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया था।

Next Post

खेलो इंडिया पैरा गेम्स के माध्यम से हमारे एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ अवसर मिल रहे हैं: मांडविया

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर के केडी जाधव इंडोर हॉल में आठ दिनों चलने वाले दूसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिए हमारे एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ अवसर मिल […]

You May Like