भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।डॉ. यादव ने विगत वर्ष पुलिस द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और साइबर अपराध रोकने में पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा,पुलिस के प्रति मेरा प्रेम सदा रहेगा।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पुलिस के सभी रिक्त पदों की पूर्ति आगामी तीन वर्षों में पूरी की जाएगी। 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच मध्य प्रदेश के 11 अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य पर शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
