बस से उतरे तीन यात्रियों को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर

जबलपुर: उल्दना ब्रिज सिहोरा के पास शुक्रवार दोपहर बस से उतरे तीन यात्रियों को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोटेंं आ गई।सिहोरा पुलिस के मुताबिक अनिल कोरी 35 वर्ष निवासी महाराजपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1-30 बजे वह एवं दीपक साहू, अंकित प्रजापति, तीनों अधारताल से बस से कटनी काम से जा रहे थे.

जैसे ही उल्दना ब्रिज सिहोरा के पास पहुॅचे तो बस खराब हो जाने से तीनों बस से उतरकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे तभी लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडएस 5304 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड़ पर गिर गये तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

यात्री बसें बनी मालवाहक,टूरिस्ट परमिट के नाम पर अवैध परिवहन और वसूली

Sat Oct 4 , 2025
प्रियंका सिंह, छतरपुर। छतरपुर समेत पूरे प्रदेश में यात्री बसों के मालवाहक में बदल जाने से यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यात्रियों के लिए बनी बसें अब माल ढोने के अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही हैं। ये बसें इंदौर-भोपाल से दिल्ली, ग्वालियर, झांसी होते […]

You May Like