बंगाल से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला, जेवर, नगदी गायब

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत अवनि बिहार शास्त्रीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पति पत्नी पश्चिम बंगाल गए थे। वापिस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति रतना राय 55 वर्ष निवासी अवनि बिहार शास्त्रीनगर ने लिखित शिकायत की कि पति के साथ बेटी की ससुराल दुर्गापुर पश्चिम बंगाल गयी थी जब वह घर वापस आयी तो देखा लॉक टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा आलमारी में रखे सोने के 2 मंगलसूत्र,1अंगूठी, चांदी की पायल, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

ट्रैफिक नियम तोड़ने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: असामाजिक तत्वों के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की। दरअसल चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर […]

You May Like