ट्रैफिक नियम तोड़ने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

जबलपुर: असामाजिक तत्वों के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की। दरअसल चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही की गई।
इसके अलावा पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 40 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 31 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 31 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 37 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी। 4 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया सटोरियो के कब्जे से 1450 रूपये जप्त किये गये। इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 142 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 39 हजार 600 रूपये समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालको के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला गया।

Next Post

पुलिस जवान की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: सिविक सेंटर में पुलिस जवान की सरेराह पिटाई कर दी गई। आक्रोशितजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच कर रही है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भीड़ के बीच […]

You May Like