जबलपुर: सिविक सेंटर में पुलिस जवान की सरेराह पिटाई कर दी गई। आक्रोशितजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच कर रही है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भीड़ के बीच वर्दी में एक पुलिस को पकड़ा गया है। एक कालर पकडक़र मार रहा है तो दूसरा हाथ घूसे चला रहा है। वीडियो में लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
छेड़छाड़ किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी आयुष गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है घरेलू मामला है। छेड़छाड़ जैसी अब तक कोई बात सामने नहीं आई है। देानों पक्षों से चर्चा चल रही है। वहीं सीएसपी रीतेश कुमार शिव का कहना है कि मामले की जांच के साथ दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है जिसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
