होली पर सीएम का तोहफा: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 58% डीए

भोपाल। मध्यप्रदेश में होली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय के बाद अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से लाखों शासकीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा।

होली के पर्व पर की गई इस घोषणा को सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा।

Next Post

हाइवा और मैजिक की टक्कर, 10 गंभीर घायल

Mon Mar 2 , 2026
रीवा। रीवा जिले में एक भीषण सडक़ हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए. घटना सिलपरा रिंग रोड स्थित बिछिया थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में करीब एक दर्जन लोग […]

You May Like

मनोरंजन