सब्जी की दुकानों में आग से एक लाख का माल खाक

ग्वालियर: जनकगंज स्थित छत्री बाजार सब्जी मंडी में आग लग जाने से फल व सब्जी की चार दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। दुकानों के अंदर जो माल रखा हुआ था, वह भी जलकर खराब हो गया। करीब एक लाख रुपए का होना बताया गया है। सूचना मिलने पर महाराज बाड़ा से फायर फाइटर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। छत्री बाजार में एक बड़े हिस्से में सब्जी मंडी लगती है।

इसके पास ही छोटे दुकानदार भी गुमटी में सब्जियां व फल रखकर बेचते हैं। रात 2 बजे के करीब एक गुमटी में आग लगी जिसने कुछ ही देर में तीन और अस्थाई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 2 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो महाराज बाड़ा से तत्काल एक गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई। मौके पर जब फायर फाइटर पहुंचे तो वहां चार अस्थाई दुकानों में भीषण आग लगी थी। पानी फेंककर आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद दुकानों का संचालन करने वालों को खबर की गई।
इनकी दुकानें हुई खाक
छत्री बाजार सब्जी मंडी में आग लगने से राकेश, जावेद, शहाबुद्दीन तथा तुलसा बाई की दुकानें जल गईं। इन दुकानों में आलू, प्याज, लहसुन, आम, तरबूज, खरबूजे भरे हुए थे। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि करीब एक लाख रुपए का सामान आग में जल कर खराब हो गया।

Next Post

युवक को कट्टे से गोली मारी

Thu May 8 , 2025
भिंड:अमायन थाना के भारौली रोड पर एक ढाबा पर खाना खाने पहुंचे युवक के साथ विवाद करते हुए आरोपी ने उसे कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर अमायन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।