तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन बाइक सवार घायल

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह हादसा राजा रानी ढाबे के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किशनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अमर बंसल, विशाल बंसल और प्यारेलाल बंसल घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया।

घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों ने 2 अप्रैल को दोपहर करीब 12:00 बजे अस्पताल में घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

छिंदवाड़ा पहुंचे खण्डेलवाल, शालिग्राम यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

Thu Apr 2 , 2026
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के पिता शालिग्राम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। खण्डेलवाल ने शेषराव यादव के निवास पहुंचकर दिवंगत शालिग्राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like