
पेटलावद । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शनिवार की दोपहर अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बुखार से पीड़ित होने के कारण कुल नौ बच्चों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में गहरी चिंता फैल गई।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार और देखरेख के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई, जिसके चलते रात्रि आठ बजे तक परिजन अपने-अपने बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर ले गए। हालांकि, इस दौरान छात्र जीवन का इलाज सिविल अस्पताल में जारी रहा। इस मामले को लेकर बीएमओ अंतिम सोलंकी ने जानकारी दी कि आवासीय विद्यालय के इन बच्चों को तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां समय पर इलाज मिलने से अब सभी बच्चों की स्थिति पूरी तरह ठीक है।
