मॉल्स में बढ़ाई गई चौकसी, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

इंदौर:दिल्ली में हाल ही में हुई ब्लास्ट की घटना को ध्यान में रखते हुए विजय नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख मॉल्स में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. थाना प्रभारी की अगुवाई में सी-21 मॉल, मल्हार मॉल समेत अन्य बड़े प्रतिष्ठानों के सुरक्षा अधिकारियों, आउटलेट मैनेजरों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई.बैठक में मौजूदा सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की गई और सभी को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा कि मॉल परिसर, पार्किंग एरिया, फूड कोर्ट और सिनेमा हॉल जैसे स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर विशेष निगरानी रखी जाए. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करें, सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहें और उनकी नियमित जांच करें, पार्किंग में छोड़े गए किसी भी संदिग्ध वाहन या सामान की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

संदिग्ध गतिविधि दिखने पर 108/112 या सीधे थाना विजय नगर से संपर्क करें, अनधिकृत व्यक्तियों को सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश से रोकें. थाना प्रभारी ने कहा कि “सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है” नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखना बेहद जरूरी है

Next Post

सुपर हास्पिटल में पहली बार एक सप्ताह में तीन जटिल हृदय के प्रोसीजर

Wed Nov 12 , 2025
रीवा: सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रीवा के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. त्रिपाठी (कार्डियोलॉजिस्ट) ने हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है. उन्होंने एक ही सप्ताह में तीन अत्याधुनिक हृदय के जटिल प्रोसीजर सीआरटीडी, सीएसपी एवं एआईसीडी सफलतापूर्वक कीं.यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी […]

You May Like