
छतरपुर। नगर में भैंस चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ महिलाओं ने उनकी भैंस चोरी कर ली। जब परिवार के लोगों ने उनका पीछा कर भैंस वापस लेने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने उन्हें धमकाया भी और विवाद बढ़ने पर हाथापाई की। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
पीड़ित परिवार ने एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी भैंस वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
