
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट पूरी तरह से सर्वसमावेशी है। यह बजट देश की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है, यह बजट विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत करेगा। यह बजट प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और भविष्य की तकनीकों का रोडमैप करने वाला है। यह सारी बातें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बजट 2026 पर व्यापारी एवं उद्योग संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यालय रानीताल में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व महापौर प्रभात साहू, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल मंचासीन थे।
सबका साथ सबका विकास वाला बजट है…
केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा केंद्र सरकार का यह बजट ”सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को धरातल पर उतारने वाले बजट है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर परिवार, हर समाज और हर वर्ग के लिए संसाधनों और अवसरों का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार ने बजट में टैक्सटाइल से लेकर, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सेवा और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों के लिए तो बड़ी घोषणाएं की हैं, साथ में उन्होंने आगामी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कंटेंट क्रिएटर्स, पर्यटन और एआई के लिए कई सौगातें दी है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर दीपांकर बैनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, अरविन्द पाठक, डॉ वाणी अहलुवालिया अभय सिंह ठाकुर, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, योगेंद्र राजपूत, तृष्णा चटर्जी, कौशल सूरी, मनीष जैन कल्लू, संकल्प पाठक, अशोक रोहितास, विवेक अग्रवाल, रीना राय, विभा उपाध्याय, राजेश मिश्रा, श्रीकान्त साहू, राहुल दुबे, रवि शर्मा, कमलेश नामदेव, योगेश बिलोहा, कुसुम चौबे, दिव्या बाजपेई, मीना मरकाम, आभा साहू, सारिका राय के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
