
उज्जैन। 5 दिन पहले जीरो पॉइंट ब्रिज पर स्कूटी सवार युवक की मौत और साथी के घायल होने पर टक्कर मारने वाले इनोवा कार चालक को 500 कैमरों के फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हिट एंड रन का था।
देवास गेट थाना पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी की रात जीरो पॉइंट ब्रिज पर एक इनोवा कार क्रमांक एमपी 13 बीए 1990 के चालक द्वारा तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सेस स्कूटी को टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार सूरज अग्निहोत्री 23 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि अंकित उर्फ कान्हा 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ। मामले में हिट एंड रन का प्रकरण दर्ज कर मौके से भागे। कार चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखने शुरू किए गए। 500 कैमरे देखने के बाद चालक का सुराग मिल गया। पुलिस की टीम नानाखेड़ा पहुंची और इनोवा के साथ चालक हर्षवर्धन सिंह उर्फ नानू उर्फ जय पिता संग्रामसिंह सोलंकी उम्र 22 वर्ष निवासी जाट मोहल्ला कमलापुर थाना कमलापुर जिला देवास हाल निवासी महाशक्ति नगर नानाखेड़ा उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया।
