कनाडिया क्षेत्र में ड्रोन से हो रही निगरानी, चाइनीज मांझे पर रोक के लिए अनोखा अभियान

इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में चाइनीज मांजे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने इस बार तकनीक का सहारा लिया. प्रदेश में पहली बार सर्विलेंस और सार्वजनिक घोषणा करने वाले ड्रोन की मदद से जागरूकता अभियान चलाया.थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि ग्राम कनाडिया, संचार नगर, वैभव नगर और आलोक नगर में ड्रोन के जरिए गली मोहल्लों में लोगों और बच्चों को चाइनीज मांजे के खतरों के बारे में जानकारी दी गई.

ड्रोन से लगातार अनाउंसमेंट किए गए कि इस मांजे से इंसानों, पक्षियों और दोपहिया चालकों को गंभीर चोटें लगती हैं. पुलिस ने चेतावनी दी कि चाइनीज मांजा बेचने या उपयोग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभियान का उद्देश्य आगामी त्योहारों और पतंगबाजी के मौसम में दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित करना है.

Next Post

इंदौर के जंगलों में बाघ गणना से पहले दो दिवसीय मॉक ड्रिल शुरू

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर:18 दिसंबर से शुरू होने वाली बाघ गणना से पहले वन विभाग ने इंदौर वनमंडल की सभी 102 बीटों में दो दिवसीय मॉक ड्रिल शुरू कर दी है. जिसके चलते पहले दिन मांसाहारी और दूसरे दिन शाकाहारी वन्यजीवों की उपस्थिति का आकलन किया जाएगा.डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इंदौर […]

You May Like