सप्तशक्ति संगम में नारी शक्ति और संस्कृति का संगम

सिलवानी। वीर शिवाजी शिक्षण समिति संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मधुश्री साव, स्मिता खांडेकर शर्मा, नीता गोस्वामी, पूनम सविता और सपना रघुवंशी ने दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ किया।

नीता गोस्वामी ने कहा कि नारी मात्र व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज की चेतना है। डॉ. साव ने परिवार को जीवन निर्माण का केंद्र बताते हुए पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति की विशेषता बताया। स्मिता शर्मा ने कहा कि नारी पालन करने के साथ संहार की शक्ति भी रखती है। पूनम सविता ने आत्मसंयम और अनुशासन का संदेश दिया। सपना रघुवंशी ने माताओं को मैं सृजनकर्ता हूं का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में माताओं का सम्मान हुआ और संयोजिका नीतू विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

हरपालपुर में फायर सर्विस बदहाल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की भी सख्त जरूरत

Wed Oct 29 , 2025
हरपालपुर। शहर की सुरक्षा और विकास से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाएं इस समय गंभीर संकट से गुजर रही हैं। नगर की फायर सर्विस बदहाल स्थिति में है, जिससे आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। फायर स्टेशन और फायर ब्रिगेड के लिए न तो भवन है, न ही […]

You May Like