सीधी। सोनांचल बस स्टैंड बंद किए जाने के विरोध में फुटकर व्यापारियों ने “बस स्टैंड बचाओ, व्यापार बचाओ” के आह्वान के साथ पैदल मार्च निकाला। पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड बंद होने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है, जिसका सीधा असर छोटे और फुटकर कारोबार पर पड़ा है। प्रदर्शन में बस एसोसिएशन सहित बाजार के अन्य व्यापारी भी शामिल हुए।
