
मुंबई, 05 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस रिटेल के फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड एजियो ने त्योहारी और वैवाहिक सीजन से पहले जाने-माने अभिनेता अहान पांडे को अपना नया चेहरा घोषित किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि अहान एजियो के 2026 के फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज फेस्टिवलिंग’ का चेहरा होंगे। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब एजियो त्योहारी सीजन के लिए तैयारी कर रहा है। ‘एजियो ऑल स्टार्स सेल’ 07 अक्टूबर से शुरू होगी।
कंपनी ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ के चेहरे के तौर पर एजियो में अपना खास स्टाइल और युवा ऊर्जा लेकर आए हैं। यह अभियान ग्राहकों के लिए कई तरह के फेस्टिव लुक और स्टाइल पेश करता है, जिन्हें वे आजमा सकते हैं और अपना सकते हैं।
आगामी त्योहारी सीजन से पहले कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। वह नए ब्रांड, नई श्रेणी, नए कलेक्शन और बेहतर शॉपिंग अनुभव लेकर आ रही है। एजोयो पर कई तरह के अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड उपलब्ध हैं। ग्राहक फैशन, जूते चप्पल, एक्सेसरीज, ब्यूटी और अन्य उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं।
एजियो के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस त्योहारी सीजन में हम ग्राहकों के लिए ब्रांड की बड़ी रेंज, नया फैशन कलेक्शन, बेहतर सेवा तथा तेज डिलीवरी के विकल्प लेकर आ रहे हैं। अहान के साथ हमारा अभियान इस त्योहारी पेशकश को जीवंत बनाता है।”
अहान पांडे ने कहा, “एजियो हमेशा से एक ऐसा ब्रांड रहा है जो फैशन को रोमांचक, आसान और व्यक्तिगत बनाता है। मुझे अपने पहनावे के जरिये खुद को व्यक्त करने का विचार पसंद है। मैं ऐसे ब्रांड का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मैं एजियो के साथ इस सफर और त्योहारी मौसम के साथ इसकी शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।”
