इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों संग सुनी मन की बात

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों एवं संदेशों पर चर्चा भी की।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम बन चुका है। एयरपोर्ट परिसर में आयोजित इस श्रवण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का लोकार्पण; केंद्रीय मंत्री नायडू और CM यादव रहे मौजूद

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर:देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 (T1) का लोकार्पण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके अलावा, अपने इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री […]

You May Like

मनोरंजन