पति ने सरेराह चाकू से किया पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में रीवा रेफर

सतना :ओवर ब्रिज पर उचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से दनादन वार करना शुरु कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत जुटाकर हमलावर को पकड़ लिया. वहीं हमले में घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर गली नंबर 13 निवासी गुडिय़ा साकेत उम्र 38 वर्ष मंगलवार की दोपहर न्यायालय जाने के लिए घर से निकली.

दोपहर के लगभ डेढ़ बजे वह आटो से ओवर ब्रिज पर पहुंची. आटो से उतरने के बाद जैसे ही वह ओवर ब्रिज की सीढ़ी की ओर मुड़ी वैसे ही पीछे से आए व्यक्ति ने अचानक उस पर चाकु से दनादन वार करना शुरु कर दिया. अचानक हुए हमले के चलते गुडिय़ा को संभलने का मौका नहीं मिला. जब तक वह कुछ समझ पाती तब तब उसकी पीठ, गर्दन और हाथ पर चाकू से दर्जनों वार हो चुके थे.

चाकू के हमले से तड़पती महिला का शोर सुनकर आस पास मौजूद राहगीर एकत्रित हो गए. जिसमें से कुछ ने हिम्मत जुटाते हुए उसे चाकू के साथ दबोच लिया. आक्रोशित लोगों ने हमलावर की धुनाई शुरु कर दी. इसी दौरान सिटी कोतवाली में पदस्थ प्र. आरक्षक विकास सिंह वहां पहुंच गए. लोगों के बीच से हमलावर को बचाते हुए उन्होंने उसे सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया.

वहीं दूसरी ओर घायल महिला को फौरन ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जहां पर उसे भर्ती कर उपचार शुरु हुआ. चिकित्सक के अनुसार गुडिय़ा की पीठ पर 7 बार, गर्दन पर 5 बार और दोनों हाथों पर कई बार चाकू से जानलेवा हकला किया गया है. उपचार के दौरान गुडिय़ा की हालत में सुधार होता न देख उसे मेडिकल कालेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया

Next Post

दतिया से 31 को शुरू होगी फ्लाइट, झांसी व खजुराहो को भी मिलेगा लाभ

Wed May 28 , 2025
दतिया: यात्री अब दतिया से सिर्फ 999 रुपये खर्च करके भोपाल और खजुराहो के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा 31 मई से दतिया एयरपोर्ट के आरंभ होने के बाद से मिलेगी। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया सप्ताह में चार दिन- सोमवार, मंगलवार बुधवार एवं बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट मिलेगी।दतिया […]

You May Like