दुकानों पर छापे, राज्य खाद्य प्रयोगशाला में कराई जायेगी जाँच

ग्वालियर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीमों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता द्वारा सागरताल चौराहा स्थित निशा बीवरेज का निरीक्षण करते हुए बिसलेरी पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना लिया गया।

इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने शताब्दीपुरम क्षेत्र में स्थित बजरंग कैफे का निरीक्षण कर चाय एवं बेसन के नमूने लिए। सभी संकलित नमूनों को जाँच के लिये राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

माॅडल यूनाइटेड नेशन्स ‘मंथन-2025‘ का हुआ शुभारंभ

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर : आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में तीन दिवसीय ’आईटीएम माॅडल यूनाइटेड नेशन्स मंथन-2025‘ (आईटीएम एमयूएन मंथन-2025) काॅन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ जिसका विषय ‘कूटनीति, संवाद और विकास‘ था। संस्थान के तुरारी स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खां आडीटेरियम में आयोजित काॅन्फ्रेंस के 7वें संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद […]

You May Like