राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल, 01 जनवरी (वार्ता) राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्वत ने आज पदभार ग्रहण कर लिया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Next Post

गैस पीड़ितों के इलाज के लिए खुले क्लीनिक के समर्थन में प्रदर्शन

Wed Jan 1 , 2025
भोपाल, 01 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड से रिसी गैस के पीड़ितों के लिए खुले एक क्लीनिक केे पंजीयन पर कथित तौर पर लगी रोक को हटाने के लिए गैस पीड़ितों की ओर से आज से विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया। ‘जहर पीड़ित इलाज अधिकार मोर्चा’ […]

You May Like