सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

भोपाल। सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ ने कुराना तीर्थ में आयोजित मिलन समारोह में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। समारोह में भगवान आदिनाथ के दर्शन, भक्तांबर पाठ और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष मनोज जैन मन्नू ने बताया कि ग्रुप भोपाल को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण एवं जन जागरूकता अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में महिला सदस्यों की भी विशेष भागीदारी रही। समारोह में कई सदस्यों और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। संचालन प्रभात जैन ने किया और आभार आलोक हैप्पी ने व्यक्त किया।

 

Next Post

मंडी में जमा कचरे से बारिश के दिनों में फैल रही बदबू

Tue Jul 8 , 2025
भोपाल। गांधीनगर बस स्टैंड के पास की मंड़ी में कचरे की समस्या आए दिन बनी रहती है. इस पर स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निगम का कचरा गाड़ी लगातार नहीं आती है. जिसके चलते कचरा एकत्रित हो जाता है. यही कारण है कि बारिश के दिनों में इक्कठा हुए […]

You May Like