
नव भारत न्यूज
इंदौर। भाजपा सेना की कारवाई को इवेंट बना रही है । भाजपा के नेता वीडी शर्मा, विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान सेना के शौर्य और जनता को तीर की तरह चुभ रहे है। देश की बेटी और बहन को आतंकी की बहन बता रहे है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा थल, जल और नभ की सेनाएं मोदी के चरणों में नतमस्तक है ? क्या इससे देश की सेना को गर्व की अनुभूति होगी ? मोदी में ताकत नहीं है कि वे ऐसे नेताओं पद से हटा दे। वीडी शर्मा जैसे कई आए और चले गए है। आज भी तुम जैसे लोगों की औकात क्या है जो स्वतंत्रता सेनानियो पर सवाल उठाओ और उनको प्रमाण पत्र बांटो। यह बात आज पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने पत्रकारों से कही।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक रवि जोशी ने आज गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कल जयहिंद तिरंगा यात्रा कांग्रेस की नही, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियो और सेना के सम्मान एवं देश की जनता के सम्मान की यात्रा है। कल नेहरू प्रतिमा मधुमिलन से अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे तक जयहिंद तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
पूर्व मंत्री वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मन की बात में अपना महिमा मंडन करते है। बीजेपी के लोग सेना का अपमान कर रहे है। उनका इस्तीफा नही लेते है । इस्तीफा से उनका सम्मान बढ़ेगा। 31 मई को प्रधानमंत्री भोपाल आ रहे है और महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे है। भोपाल की जगह प्रधानमंत्री धार , खंडवा में दिल्ली की निर्भया जैसे हत्याकांड हो रहे है, प्रदेश में उन स्थानों पीड़ितों के आंसू पोछने जाएं ।
चाल, चरित्र और चेहरा बात करने वाली भाजपा के नेताओं के घृणित भाषा और काम का मोदी को असर नही होता, इसलिए तत्काल दंडित नही किया जाता है।
भाजपा के नेताओं और उनके कृत्य से देश की जनता का शर्म से सिर झुक गया है।
वर्मा ने कहा कि तुच्छ लोगों तुम्हारी औकात नही है कि जो देश की सेना के शौर्य को प्रमाण बांटों। इससे बीजेपी के झूठ बोलने नेताओं और पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा नहीं बदल जाएगा।
बीजेपी नेता द्वारा देश की महिला पत्रकारों की तरक्की पर घृणित भाषा का उपयोग करने पर वर्मा ने कहा कि पत्रकार बहनों के सम्मान में घृणित भाषा का मैं और कांग्रेस दोनों विरोध करते है।
सेना के शौर्य को लेकर हम सेना के सामने नतमस्तक है। प्रदेश में कमजोर सरकार है। बीजेपी के लोग घृणित कृत्य कर रहे है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ रेत, शराब और जमीन में लगे है। शूटिंग एकेडमी के मोहसिन को लेकर वर्मा ने कहा कि यह शहर के जनप्रतिनिधि को सोचना चाहिए। इतने सालों से वह रहवासी क्षेत्र में ऐसे कृत्य कर रहा है, बच्चियों की जिंदगी से खेल रहा है।
वर्मा ने विदेश में सांसदों के डेलीगेशन में शशि थरूर को लेकर कहा कि यह जरूरी है। भारत पाक मामले में दमदारी से किसी भी देश ने भारत का साथ नही दिया। विश्व की जनता और जनप्रतिनिधि को यह बताना जरूरी पाक आतंकी और सेना भी आतंकियों को संरक्षण दे रही है। आतंकवादी देश से भी हमारी सेना सनातन धर्म की तरह लड़ते है। सेना सिर्फ आतंकी अड्डों के ध्वस्त किया । नागरिकों को हानि नहीं पहुचाई।
एक सवाल का उत्तर देते हुए वर्मा ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री भी इंदौर के प्रभारी है। फिर भी तुर्की के कंपनी को तत्काल निरस्त करना चाहिए था। देश और यह शहर कभी भी ऐसे आतंकी देश का समर्थन नहीं करेगा।
