ग्वालियर से प्रयागराज के लिए रोज ट्रेन चलेगी.भोपाल इंटरसिटी भी अब सातों दिन चलेगी

ग्वालियर। यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन ने ग्वालियर से प्रयागराज के बीच नियमित रूप से एक ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस के अलावा अब एक और ट्रेन में यात्री प्रयागराज के लिए सफर कर सकेंगे.

ट्रेन नंबर 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 5 बजे ग्वालियर से रवाना होंगी और शाम को प्रयागराज पहुंच जाएगी.

रेलवे ने इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. इसके अनुसार यह ट्रेन सुबह झांसी पहुंचेगी. इंटरसिटी जबकि शाम अब रोजाना बजे ग्वालियर से प्रयागराज चलेगी. यह सुबह पांच बजे ग्वालियर से रवाना होगी, 7.35 बजे झांसी पहुंचेगी और शाम 6.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस को ग्वालियर तक विस्तार किया गया है.अभी तक यह ट्रेन झांसी से प्रयागराज के बीच चलती थी,जिसको लंबे समय से ग्वालियर तक बढ़ाने की मांग की जा रही थी. बताया जा रहा है कि यह नई ट्रेन ग्वालियर से 27 मई से संचालित होगी. जबकि ट्रेन नंबर 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 26 मई से संचालित होगी. यह ट्रेन प्रयागराज से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी. रात 9 बजे ग्वालियर आएगी.

*ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी भी सातों दिन*

उधर ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 26 मई से अब सप्ताह में 5 दिन की बजाए सात दिन चलेगी. यह सुविधा यात्रियों को ग्वालियर से मिलेगी. ट्रेन नंबर 12198/12197 अब 13 सामान्य श्रेणी, स्लीपर श्रेणी 2, थर्ड एसी के एक कोच के साथ रवाना की जाएगी. अब तक यह ट्रेन बुधवार व रविवार को संचालित नहीं होती थी.

Next Post

बड़ी खट्टाली में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन

Sun May 25 , 2025
जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल की अनुशंसा पर ग्राम बड़ी खट्टाली में करीब1करोड़7लाख रुपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर ग्रामवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों की […]

You May Like